स्पिरुलिना खाने का तरीका – Spirulina Benefits

आज हम इस लेख में जानेंगे कि स्पिरुलिना क्या है? और स्पिरुलिना खाने का तरीका Hindi में समझेंगे। स्पिरुलिना एक प्राकृतिक खाद्य पदार्थ है जो एक ग्रीन-ब्लू जल वायुशामक वस्तुओं से उगाया जाता है। स्पिरुलिना का उत्पादन मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, एशिया और अफ्रीका जैसे बड़े देशों में पाये जाते हैं।

स्पिरुलिना को सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विशेष प्रकार के खाद पदार्थों होने के कारण उसको सुपरफूड कहा जाता है। जिसमें प्रोटीन, मिनरल और विटामिन जैसे तत्वों अधिक मात्रा में होते हैं। स्पिरुलिना में अमीनो एसिड, विटामिन B12 और अन्य पोषण तत्वों का अधिक भंडार होता है जिसमें हमारे शरीर को सारे पोषक तत्वों मिलते हैं।

स्पिरुलिना स्वस्थ जीवनशैली के लिए अच्छा होता है और शरीर को शक्ति देता है। स्पिरुलिना वजन कम करने में, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में, डायबिटीज को रोकने में, कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, तनाव को कम करने में, पाचन शक्ति को सुधारने में और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में स्पिरुलिना मदद करता है।

सामान्य रूप से अगर आप स्पिरुलिना का सेवन करने का विचार कर रहे हो तो आपको स्पिरुलिना के फायदे और नुकसान के बारे में पता होना चाहिए। स्पिरुलिना के संभव दुष्टप्रभात के बारे में आपको पता होना चाहिए।

स्पिरुलिना क्या है?

स्पिरुलिना एक प्रकार का ब्लू-ग्रीन पौधा है। जो सामान्य रूप से ताजे पानी में पाई जाते हैं। जिसमें बहुत सारे पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होता है। जिसमें बि-विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइट्राइड, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का अधिक मात्रा में स्तर होता है। इसलिए स्पिरुलिना को सुपरफूड कहा जाता है। स्पिरुलिना को आहार के रूप में पाउडर, कैप्सूल या टैबलेट के रूप में लिया जाता है।

स्पिरुलिना का सेवन करने से पहले आपको स्पिरुलिना के फायदे और नुकसान के बारे में पता होना चाहिए तो चलिए पहले हम स्पिरुलिना के फायदे पर नजर डालते है।

Spirulina Benefits in Hindi – फायदे

स्पिरुलिना से ढेरों सारे फायदे मिलते हैं। स्पिरुलिना हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है और शरीर में शक्ति देता है। स्पिरुलिना के फायदे नीचे निम्नलिखित है।

  • वजन घटाने में मदद करता है – स्पिरुलिना इन लोगों के लिए फायदेमंद होती है जिसका वजन ज्यादा है। स्पिरुलिना में विटामिन और प्रोटीन के अलावा अन्य पोषक तत्वों भी होते हैं जिससे शरीर का वजन को कम करने में मदद करता है। स्पिरुलिना का सेवन करने से आपकी भूख कम हो सकती है जिससे आप ज्यादा खाना खाने से बच सकते हैं और वजन को कम कर सकते हैं। इसके अलावा स्पिरुलिना में पाए जाने वाला प्रोटीन आपको ऊर्जा  देता है। जो आपको वजन कम करने के दौरान आपको भूख से बचाता है।
  • प्रोटीन का भंडार – स्पिरुलिना में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो वेजीटेरियन होते हैं जिसमें प्रोटीन की कमी है उस लोगों के लिए स्पिरुलिना फायदेमंद हो सकता है।
  • विटामिन और मिनर – स्पिरुलिना शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी को दूर कर सकता है। स्पिरुलिना में मौजूद विटामिन बी, विटामिन सी, और आवश्यक मिनरल्स जैसे मैग्निशियम, कैलशियम और आर्यन आपके शरीर में किसी भी कमी को पूरा करने में महत्वपूर्ण है।
  • हृदय स्वास्थ्य – स्पिरुलिना में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम, निकोटीनिक, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों होने के कारण हृदय का स्वास्थ्य बढ़ाने में मददगार होता है।
  • कैंसर से लड़ने में मदद – कुछ अध्ययनों से पता चला है कि स्पिरुलिना कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित हुआ है क्योंकि स्पिरुलिना में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी पोषक तत्वों होते हैं जो किसी भी प्रकार के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
  • डायबिटीज के लिए फायदेमंद – डायबिटीज लोगों के लिए स्पिरुलिना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। स्पिरुलिना में मौजूद तत्वों ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए स्पिरुलिना फायदेमंद हो सकता है। स्पिरुलिना का सेवन करने से पहले डायबिटीज रोगि को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद – स्पिरुलिना में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। स्पिरुलिना में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इस तरह स्पिरुलिना के फायदे ध्यान में रखते हुए। आप स्पिरुलिना का सेवन करने के लिए अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए खासकर कर आप किसी भी शारीरिक समस्या से पीड़ित हो तभी आपको डॉक्टर से सलाह लेकर सेवन शरू करना चाहिए।

Spirulina Side Effect – नुकसान

स्पिरुलिना के फायदे के साथ-साथ आपको साइड इफैक्ट्स के बारे में भी पता होना चाहिए। अगर आप डॉक्टर की सलाह के बिना आप स्पिरुलिना का सेवन कर रहे हो तो आपको इससे कुछ दुष्टभाव हो सकता है। जैसे की,

  • एलर्जी – कुछ लोगों को स्पिरुलिना का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है इसलिए आप स्पिरुलिना का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
  • एसिडिटी – स्पिरुलिना का सेवन करने से कुछ लोगों को एसिडिटी का एहसास हो सकता है। यदि आपको एसिडिटी का एहसास हो तो आप स्पिरुलिना का सेवन करना बंद कर दीजिए और डॉक्टर से परामर्श कीजिए।
  • खराब चोलेस्ट्रॉल – स्पिरुलिना का ज्यादा सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए स्पिरुलिना का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेकर ही स्पिरुलिना शुरू करना चाहिए।
  • संयुक्त रूप से दवाओ का सेवन – आप स्पिरुलिना के साथ कोई अन्य संयुक्त रूप से दवाओ का सेवन कर रहे हैं। तो आपको कोई अन्य दवाओं के साथ स्पिरुलिना का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अन्य दवाओं के साथ स्पिरुलिना विरोधी हो सकती है।
  • गर्भावस्था और स्तनपान – गर्भवती या फिर स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए स्पिरुलिना का सेवन करने से पहले डॉक्टर जरूर परामर्श करें।
  • सिर दर्द – सामान्य रूप से स्पिरुलिना का सेवन करने से कुछ लोगों को सिर दर्द हो सकता है। अगर आपको स्पिरुलिना का सेवन करने से सिर दर्द का अनुभव होता है तो आप स्पिरुलिना का सेवन करना बंद कर दीजिए। यह हल्का सा सिर दर्द होता है लेकिन अगर लगातार सिर दर्द है तो आप डॉक्टर से जरूर बात कीजिए और स्पिरुलिना का सेवन करना बंद कर दीजिए।

अगर आप स्पिरुलिना का सेवन सही मात्रा में नहीं करते हो तो इससे आपको साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसके अलावा, साइड इफेक्ट से बचने के लिए आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। तो चलिए अब बात करते हैं कि स्पिरुलिना खाने का तरीका hindi में समझेंगे।

स्पिरुलिना खाने का तरीका 

स्पिरुलिना को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले इसके बाद ही स्पिरुलिना का सेवन करना शुरू कीजिए। स्पिरुलिना का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। तो चलिए स्पिरुलिना खाने का तरीका जानते हैं।

स्पिरुलिना को आप तीन तरह से खा सकते हैं।

  • पाउडर
  • कैप्सूल
  • टैबलेट

स्पिरुलिना पाउडर खाने का तरीका

स्पिरुलिना पाउडर एक विभिन्न रूप से पोषण, विटामिन और मिनरल्स प्रदान करता है इसके खाने के कई तरीके होते हैं जो आप अपनी सुविधा के अनुसार आप स्पिरुलिना पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

यहां पर कुछ ऐसे तरीके हैं जो आप स्पिरुलिना पाउडर के साथ सेवन कर सकते हैं।

  • दूध के साथ स्पिरुलिना पाउडर – स्पिरुलिना पाउडर को दूध में मिलाकर आप स्पिरुलिना का सेवन कर सकते हैं। सामान्य रूप से आप दूध में 1-2 चम्मच स्पिरुलिना पाउडर को मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पूरे दिन की शक्ति मिलेगी और ताकत बढ़ेगी।
  • जूस के साथ स्पिरुलिना पाउडर – आप स्पिरुलिना पाउडर को जूस के साथ मिलाकर स्पिरुलिना का सेवन कर सकते हैं। आप अपने पसंद के जूस में स्पिरुलिना पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पूरे दिन की ऊर्जा और आवश्यक तत्वों का स्रोत मिलेगा।
  • सलाद में स्पिरुलिना पाउडर – आप सलाद में स्पिरुलिना पाउडर को छिड़के। स्पिरुलिना पाउडर को सलाद में मिलाकर आप स्पिरुलिना का सेवन कर सकते हैं।
  • फलों के साथ स्पिरुलिना पाउडर – आप स्पिरुलिना पाउडर को फलों के साथ सेवन कर सकते हो। आप अपने पसंद का फल के साथ स्पिरुलिना पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • स्पिरुलिना सूप – आप सूप बनाकर भी इसमें स्पिरुलिना पाउडर को मिक्स करके आप स्पिरुलिना का सेवन कर सकते हो। स्पिरुलिना पाउडर को पानी में घोलकर सूप बना सकते हैं।
  • स्पिरुलिना चटनी – आप स्पिरुलिना की चटनी बना सकते हैं। इसमें आप हरी मिर्च, प्याज, धनिया, नमक, टमाटर, नींबू का रस और स्पिरुलिना पाउडर को मिलाकर स्पिरुलिना की चटनी बना सकते हैं।
  • स्पिरुलिना स्मूदी – आप स्पिरुलिना कि स्मूदी बना सकते हैं। इसमें आप दही, फल या फिर अन्य सामग्री को स्पिरुलिना पाउडर के साथ ब्लैडर में मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं।
  • स्पिरुलिना की रोटी – सामान्य रूप से आप स्पिरुलिना को रोटी के आटे में मिलाकर आप स्पिरुलिना का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा, स्पिरुलिना का सेवन करने से पहले आपको स्पिरुलिना की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको स्पिरुलिना से जुड़ी किसी भी समस्या होती है तो आप डॉक्टर से जरूर बात करें।

स्पिरुलिना कैप्सूल खाने का तरीका

स्पिरुलिना कैप्सूल खाने के भी कई तरीके हैं। स्पिरुलिना खाने से पहले डॉक्टर की बात का ध्यान रखिए उसके बाद कैप्सूल का सेवन करना शुरू कीजिए। नीचे दिए गए तरीकों को अपनाकर आप स्पिरुलिना कैप्सूल खाने का तरीका ले सकते हैं।

  • पानी के साथ – सामान्य रूप से स्पिरुलिना कैप्सूल को पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। ऐक गिलास पानी के साथ आप स्पिरुलिना कैप्सूल को ले सकते हैं।
  • भोजन के साथ – स्पिरुलिना कैप्सूल को आप भोजन के साथ भी ले सकते हैं। स्पिरुलिना कैप्सूल को भोजन के साथ लेने से पहले डॉक्टर से जरूर बात कीजिए।
  • अन्य तरीकों से – स्पिरुलिना कैप्सूल को खाने के लिए अन्य तरीके भी है जैसे की कैप्सूल को खोलकर इसमें पाउडर को निकाल कर। पाउडर को पानी के साथ मिलाकर आप स्पिरुलिना का सेवन कर सकते हैं। 

अगर आप कोई नया तरीका अपनाते हैं तो आपको पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए। ध्यान दे कि आप अन्य दवाओं के साथ स्पिरुलिना का सेवन ना कीजिए। चलिए अब हम स्पिरुलिना टैबलेट खाने का तरीका जानते हैं।

स्पिरुलिना टेबलेट खाने का तरीका

स्पिरुलिना टेबलेट खाने के निम्नलिखित तरीके नीचे दिए गए हैं।

  • पानी के साथ ले – स्पिरुलिना टेबलेट को पानी के साथ ले सकते हैं। 
  • दूध के साथ ले – स्पिरुलिना टैबलेट को दूध के साथ भी ले सकते हैं
  • दिन में कई बार ले – स्पिरुलिना टेबलेट को आप एक ही समय में ज्यादा बार नहीं ले सकते। इसलिए दिन में अलग-अलग समय पर ले सकते हैं।

यदि आप स्पिरुलिना टैबलेट का सेवन करना चाहते हैं तो आप डॉक्टर से जरूर बात कीजिए।

सावधानियां और संभव साइड इफैक्ट्स

स्पिरुलिना खाने के लिए सावधानियां

  • आपको स्पिरुलिना का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार किया जाना चाहिए।
  • गर्भवती महिला या फिर स्तनपान करने वाली महिलाओं को स्पिरुलिना का सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए
  • बच्चों को भी स्पिरुलिना का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए
  • स्पिरुलिना एलर्जी वाले लोगों को खाने से बचना चाहिए।
  • सामान्य रूप से स्पिरुलिना सुरक्षित माना जाता है लेकिन इसे नियमित रूप से खाने से पहले डॉक्टर से जरूर बात कीजिए।

स्पिरुलिना के संभव साइड इफैक्ट्स

  • स्पिरुलिना को ज्यादा मात्रा में सेवन करने से उल्टी, अधिक पेशाब बनना, त्वचा खुजली, बुखार और चक्कर जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
  • जबकि स्पिरुलिना सुरक्षित माना जाता है इसलिए आपको सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
  • अगर आप किसी भी प्रकार की दवाओं के साथ स्पिरुलिना ले रहे हो तो आपको स्पिरुलिना का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि किसी अन्य दवाओं के साथ स्पिरुलिना विरोधी हो सकता है। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको किसी अन्य दवाओं के साथ स्पिरुलिना का सेवन नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

स्पिरुलिना एक विशेष प्रकार का भोजन है जो विभिन्न रूप से हमारे शरीर को विटामिन, प्रोटीन और खनिजों से भरपूर बनाता है। स्पिरुलिना का सेवन करने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं जैसे कि शरीर को ऊर्जा मिलती है, मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, और शरीर की शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन स्पिरुलिना के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए स्पिरुलिना का सेवन शुरू करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आप स्वस्थ रहोगे तभी देश स्वस्थ होगा। 

आपको इस लेख में क्या सीखने को मिला कमेंट में जरूर बताइएगा।

FAQ

स्पिरुलिना कैसे खाया जाता है?

स्पिरुलिना पाउडर, कैप्सूल या फिर टैबलेट के रूप में खाया जाता है। इसे पानी के साथ या फिर जूस, स्मूदी शेक या फिर सूप के साथ भी लिया जा सकता है।

स्पिरुलिना कब खाना चाहिए?

सामान्य रूप से स्पिरुलिना को सुबह खाली पेट या भोजन के बाद लेना ज्यादा अच्छा होता है। स्पिरुलिना को रोजाना नियमित रूप से लेना अच्छा होता है।

मुझे प्रतिदिन कितना स्पिरुलिना लेना चाहिए?

एक व्यक्ति को रोजाना 3 ग्राम से 5 ग्राम तक स्पिरुलिना का सेवन करना अच्छा माना जाता है। हालांकि यह आपकी उम्र, वजन और अन्य कुछ आंतरिक कारणो पर निर्भर करता है। इसलिए स्पिरुलिना का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Leave a Comment